ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: 28 दिन की मासूम की बेरहमी से हत्या, बहनों ने ही जमीन पर पटक कर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। 28 दिन की बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या की गई है। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चचेरी बहनों ने ही 28 दिन की मासूम बच्ची की जमीन पर पटकर उसकी जान ले ली। आनन-फानन में गांव में पंचायती बुलाई गई और बच्ची के शव को जमीन में दफन कर दिया गया। जब मामला नहीं सुलझा तो आखिरकार परिजन बच्ची के शव को जमीन से निकालकर थाने पहुंचे।


दरअसल, पूरा मामला नौतन थाना क्षेत्र के बौरा परसौनी की है, जहां 28 दिन की मासूम बच्ची के बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मझौलिया के मंझरिया गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी की पत्नी सुरजीत देवी ने अपने मायके में 28 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। इसी बीच गुरुवार को सुरजीत देवी के पिता का उनके पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद हो गया।


पिता और चाचा के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने के लिए सुरजीत देवी 28 दिन की मासूम बच्ची को गोद में लेकर बीच बचाव करने पहुंची। इसी दौरान उसकी चचेरी बहनों ने बच्ची को उसकी गोद से छीन लिया और जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचों के दवाब में बच्ची के शव को दफना दिया गया।


इसके बाच बच्ची के परिजनों ने शव को जमीन से बाहर निकाल लिया और मृत बच्ची की लाश को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।