ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar News: इंटर परीक्षा दे रही छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नाबालिग साली से जीजा करता था गंदा काम

बेतिया में एक जीजा की करतूत सामने आई है। जो पिछले डेढ़ साल से अपनी नाबालिग साली के साथ यौन संबंध बना रहा था। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तब लोक लज्जा की वजह से उसने यह बात सभी से छुपा ली। लेकिन जब उसने बेटी को जन्म दिया तब यह बात सबके सामने आ गई।

BIHAR POLICE
जीजा गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बेतिया में इंटर की परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बिन ब्याही नाबालिग लड़की का उसके जीजा के साथ डेढ़ साल से अवैध संबंध था। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गयी लेकिन लोकलाज की वजह से उसने यह बात किसी से नहीं कही। लेकिन बच्ची को जन्म देने के बाद जीजा की करतूत सामने आ गयी। नाबालिग साली से अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


हैरान करने वाला यह मामला बिहार के बेतिया से हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। दरअसल यह मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा को परीक्षा केंद्र में अचानक पेट दर्द होने लगा। जिसके बाद वह परीक्षा छोड़ अपने घर चली गयी। घर जाने के बाद पेट में दर्द और बढ़ गया। 


जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। दर्द बढता देख परिजन उसे जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और उनके परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की का डेढ़ साल से अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था इसी दौरान वह प्रेगनेंट हो गई थी लेकिन  लोक लज्जा की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 


टैग्स