ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्ती

बेतिया में दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर है और GMCH में इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पश्चिम चंपारण: बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।


घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी।


गोली लगते ही गोविंदा साह सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि स्वर्ण व्यवसायी को गोली क्यों मारी गई और वारदात में कितने अपराधी शामिल थे। घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए अपराधियों की तलाश में जुटी है।

बेतिया से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट