ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बेतिया में ग्रामीणों का इंसाफ: गांव की लड़की से छेड़खानी करने वाले 2 मनचलों को जमकर पीटा, चेहरे पर कालिख लगाकर चप्पल से पिटाई का Video Viral

लड़की की शिकायत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही खुद कार्रवाई कर डाली। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों पर लगाए गए आरोप कितने सच हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

BIHAR POLICE
मनचलों की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Video Viral: बिहार के बेतिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव की लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और सरेआम सजा दी। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय लोगों ने आरोपित युवकों का सिर मुंडवाकर, उनके चेहरे पर कालिख और चुना पोत दिया, फिर चप्पल से दो लोगों ने मिलकर दोनों मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवकों को ग्रामीणों ने घेर रखा है। किसी ने उनका आधा सिर मुंडवाया, वहीं दूसरे ग्रामीण उनके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भीड़ ने चप्पलों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में युवक रहम की भीख मांगते दिख रहे हैं, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि ये पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब गांव की एक लड़की ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लड़की की शिकायत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए खुद ही कार्रवाई कर डाली। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों पर लगाए गए आरोप कितने सच हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


वहीं, वायरल वीडियो की पुष्टि 'फर्स्ट बिहार' नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। कुछ लोग इसे ग्रामीणों की त्वरित न्याय प्रक्रिया बता रहे हैं, तो कई इसे कानून व्यवस्था की विफलता और मानवाधिकारों का उल्लंघन मान रहे हैं।


लोग कह रहे हैं कि किसी भी व्यक्ति को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका को है। इस तरह की भीड़ के हाथों इंसाफ कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में पुलिस को सूचित करना और कानूनी कार्रवाई कराना ही उचित तरीका होता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की सत्यता और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।


टैग्स