ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे

SASARAM: यदि आप बैंक से कैश निकालने जा रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि चोर गिरोह इन दिनों काफी सक्रीय हो गये है। जो इसी फिराक में रहते है कि कैसे लोगों को चूना लगाया ज

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: यदि आप बैंक से कैश निकालने जा रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि चोर गिरोह इन दिनों काफी सक्रीय हो गये है। जो इसी फिराक में रहते है कि कैसे लोगों को चूना लगाया जाए। सासाराम में हुई यह घटना इसका ताजा उदाहरण है। जहां उच्चकों ने एक बुजुर्ग को चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करायी है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।   


दरअसल पीड़ित बुजुर्ग दरिगांव के खैरा निवासी रामजीत राम हैं। जो कैमूर जिले में आरटीओ विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटी की शादी के लिए अपने बेटे के साथ रामजीत राम एसबीआई के मेन ब्रांच से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान बैंक से चार लाख रुपये निकाले और उसने अपने बैग में रखा। कैश बैग में रखने के बाद वे बैंक से नीचे उतर गये जहां पासबुक अपडेटेड मशीन के पास रूके जहां उन्होंने पासबुक को अपडेट किया। 


पासबुक अपडेट करने के दौरान उच्चकों ने ब्लेड की मदद से बैग में रखे सारे कैश को उड़ा लिया। लेकिन उन्हें इस बात का पता तक नहीं चल सका। जब पासबुक रखने के लिए उन्होंने बैग खोला तो उनके होश उड़ गये। बैग में रखे सारे पैसे गायब थे। आनन फानन में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से पीड़ित रामजीत राम और उनके बेटे काफी सदमे में हैं। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।    



बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे 4 लाख रुपये, ब्लेड से बैग काटकर उचक्कों ने उड़ाए सारे पैसे

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता