ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

बेटी के लव अफेयर की जानकारी मिलते ही गुस्साएं बाप ने निकाल लिया देसी कट्टा, अपने कलेजे के टुकड़े की गोली मारकर कर दी हत्या

JHARKHAND: बेटी के लव अफेयर से गुस्साएं बाप ने हाथ में हथियार उठा लिया। अपने हाथो बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की लेकिन यह घटना सामने

बेटी के लव अफेयर की जानकारी मिलते ही गुस्साएं बाप ने निकाल लिया देसी कट्टा, अपने कलेजे के टुकड़े की गोली मारकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: बेटी के लव अफेयर से गुस्साएं बाप ने हाथ में हथियार उठा लिया। अपने हाथो बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की लेकिन यह घटना सामने आ गयी और आरोपि पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


 घटना झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के नगारी गांव की है जहां संजय सिंह अपनी बेटी की करतूत से परेशान थे। उनकी बेटी पास के गांव दूधवल में रहने वाले एक युवक से प्यार कर बैठी थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था इस बात की जानकारी जब लड़की के माता-पिता को हुई तो वे बेटी से नाराज हो गये। 


गुस्साएं पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी फिर धमकी देकर युवक को छोड़ दिया। प्रेमी के घर से जाने के बाद पिता ने घर में रखे देसी बंदूक को निकाला और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को घरवालों ने छिपाने की कोशिश की लेकिन मामला सामने आ गया है।


 जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी बंदूक भी बरामद किया गया है। वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।