ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

बेटे ने किया गुनाह तो मां को मिली सज़ा, लोगों ने पोल से बांधकर...

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक मां को अपने बेटे के अपराध की सजा मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के ब

बेटे ने किया गुनाह तो मां को मिली सज़ा, लोगों ने पोल से बांधकर...
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक मां को अपने बेटे के अपराध की सजा मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने रामनवमी के दिन एक युवक को चाक़ू मार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। लोगों ने जब मां को देखा तो उसे ही बेटे के करतूत की सजा दे दी। उसे बिजली के खंभे से बांधकर अपमानित किया। 


बताया जा बेटे ने चाकूबाजी की थी, जिसके बाद मां को बिजली के खम्भे से बांध दिया। मामला दरभंगा ज़िले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चूनाभट्ठी मोहल्ले का है। खंभे से बंधी पीड़ित महिला का नाम रेखा देवी बताया जा रहा है। लोगों ने महिला के हाथ खींचकर उसे पोल से बांध दिया। चाकूबाजी की ये घटना रामनवमी के दिन नगर थाना क्षेत्र के दरभंगा टावर के पास चाकूबाजी की घटना हुई थी। अब इसकी सजा अपराधी की मां को मिल रही है। 


चाकूबाजी की घटना को लेकर दरभंगा के नगर थाना में गोलू के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। लेकिन, लोगों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। आक्रोशित लोगों ने गोलू की मां को ही उसके अपराध की सजा दे दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस और बड़ी मुश्किल से महिला को बचाया। 


टैग्स