ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SASARAM: हर मां अपने बेटे के लिए जान तक देने को तैयार रहती है। लेकिन, बिहार के सासाराम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी ही मां के जान की दुश्मन बन गया और उसे मौत के

बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: हर मां अपने बेटे के लिए जान तक देने को तैयार रहती है। लेकिन, बिहार के सासाराम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी ही मां के जान की दुश्मन बन गया और उसे मौत के घाट उतार दी। घटना नोखा थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव की है, जहां मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे 20 साल के प्रिंस ने अपनी मां की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। 


मृतक महिला की पहचान 40 साल की लाखों देवी राधा साह की पत्नी के रूप में की गई है। इनका पूरा परिवार बिशोपुर थाना बडहरी का रहने वाला है, जो फिलहाल हसनाडीह गांव में रहता था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी बेटे प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।


घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि बेटे ने अपने की मां की हत्या क्यों कर दी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 

टैग्स