ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

बेटे की चाहत पूरी नहीं हुई तो एक मां बन गई हत्यारिन, दो माह की बेटी को पहले वॉशिंग मशीन में डालकर मारा फिर ओवन में छिपाया

DESK: कहते हैं कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन इस घटना ने मॉ और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया है। बेटे की चाहत पूरी नहीं हुई तब एक माँ न

बेटे की चाहत पूरी नहीं हुई तो एक मां बन गई हत्यारिन, दो माह की बेटी को पहले वॉशिंग मशीन में डालकर मारा फिर ओवन में छिपाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कहते हैं कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन इस घटना ने मॉ और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया है। बेटे की चाहत पूरी नहीं हुई तब एक माँ ने अपनी दो माह की बच्ची को वॉशिंग मशीन में डालकर मार डाला और बच्ची की लाश को ओवन में छिपा कर रख दिया। इस घटना से पूरे इलाके के लोग सकते में हैं और हर तरफ इस कलयुगी मां की करतूतों की चर्चा हो रही है। 


अपने कलेजे के टुकड़े की हत्या के आरोप में पुलिस ने कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने भी अपनी दो माह की बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी महिला ने बताया कि उसने बच्ची का मुंह बंद कर दिया था और उसे वॉशिंग मशीन में डाल दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गयी। मौत के बाद बच्ची के शव को उसने खराब पड़े ओवन में छिपाकर रख दिया। 


वही परिजनों का आरोप है कि महिला डिंपल को बेटे की चाहत थी लेकिन बेटी का जन्म होने से वह परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने हाथों ही अपने कलेजे के टुकड़े को मार डाला। यह दर्दनाक मामला दिल्ली का है। पुलिस ने आरोपी महिला डिंपल कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।  


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3.30 बजे दो माह की बच्ची के अचानक घर से लापता होने की सूचना परिजनों ने थाने में की थी। जिसके बाद मामले की छानबीन करने जब पुलिस मैौके पर पहुंची तब घर में खराब पड़े ओवन से बच्ची को बरामद किया गया।दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की एक बच्ची मृत पाई गई।


जिसके बाद बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। शक के आधार पर जब पुलिस ने बच्ची की मां और उसके पिता से पूछताछ की तब बच्ची की मां ने अपना जुर्म कबूला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।