ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Rehab Centre: रिहैब सेन्टर की गुंडागर्दी देखिये! वार्डन के कपड़े नहीं धोए तो जमीन पर लिटाकर मरीज को लाठी से पीटा

Rehab Centre: बेंगलुरु के एक रिहैब सेन्टर से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां भर्ती हुए एक मरीज की बेरहमी से पिटाई की गई है।

Rehab Centre
रिहैब सेन्टर की गुंडागर्दी देखिये! वार्डन के कपड़े नहीं धोए तो जमीन पर लिटाकर मरीज को लाठी से पीटा
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Rehab Centre: बेंगलुरु के एक नशा मुक्ति केंद्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के कर्मचारियों ने एक मरीज पर 30 से अधिक बार हमला किया। पीड़ित को जमीन पर लेटा कर लाठी से बुरी तरह पीटा। आरोप है कि पीड़ित ने वार्डन के कपड़े धोने और शौचालय साफ करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।


इस रिहैब सेंटर को राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है। वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबित वीडियो वायरल होने के बाद नेलमंगला ग्रामीण पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस केंद्र पर छापा मारा। वार्डन और केंद्र के मालिक, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि सेंटर में भर्ती व्यक्ति अगर कोई भी छोटा-मोटा काम करने को राजी नहीं होता तो स्टाफ उसकी बेरहमी से पिटाई करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के साथ-साथ सेंटर में भर्ती लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता