ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बेहद शर्मनाक: चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

ARARIA: बिहार में एक गुरूजी पर गंभीर आरोप लगा है। चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल

बेहद शर्मनाक: चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: बिहार में एक गुरूजी पर गंभीर आरोप लगा है। चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी टीचर से पुलिस पूछताछ में जुटी है। इलाके के लोग आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


घटना अररिया नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती बस्ती स्थित कन्या मध्य विद्यालय की है जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत महिला थाना में की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक किशलय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अररिया सदर एसडीपीओ और एसडीओ स्कूल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  


एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वही शिक्षक के इस घिनौने करतूत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लोग ऐसे शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


अररिया से समाजसेवी मासूम रजा का कहना है कि यह बेहद शर्म की बात है। जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है यदि वही भक्षक बन जाए तो इससे गंभीर बात क्या होगी। ऐसे लोगों को सजा मिलनी ही चाहिए। खुद पीड़ित बच्ची ने अपने शिक्षक पर यह गंभीर आरोप लगाया है। बेशर्म शिक्षक ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छुआ है इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। 


मासूम रजा ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मामला ना बढ़े इसलिए प्राचार्य ने शिक्षक को मौके से भगा दिया। उन्हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस बात की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए थी। लेकिन प्राचार्य ने शिक्षक का बचाव किया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की है।   

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता