ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

बेगूसराय में महिला मुखिया को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में भीड़-भाड़ इलाके में नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत के मुखिया की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी।</

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में भीड़-भाड़ इलाके में नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत के मुखिया की  गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी।


घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है। मृतक मुखिया की पहचान समसा गांव निवासी हेमा मौर्य के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान गंडक नदी बांध के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने गोलियों से भून डाला।


वारदात में महिला मुखिया हेमा मौर्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।इस बीच डीआईजी राजेश कुमार ने हत्या के संबंध में बताया है कि बमबम महतो ने मुखिया हेमा मौर्या की हत्या की है। उन्होनें बताया कि बमबम महतो के बेटे की हत्या कुछ दिनों पहले हुई थी।  जिसमें मुखिया के देवर रंजीत  पर हत्या का आरोप लगा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। डीआईजी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता