ब्रेकिंग
Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

बेगूसराय में दो अलग-अलग जगह मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में मारपीट की अलग-अलग दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के नागदह वार्ड संख्या 10 की है, जहां एक अपने ही सहोदर भाई के सा

बेगूसराय में दो अलग-अलग जगह मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में मारपीट की अलग-अलग दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के नागदह वार्ड संख्या 10 की है, जहां एक अपने ही सहोदर भाई के साथ वाद-विवाद हो गया और बात इतनी बिगड़ गई की हिंसक झड़प में तब्दील हो कर लाठियां बरसने लगी. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.


जख्मी नागदह निवासी कमली पासवान का पुत्र राम प्रकाश पासवान ने बताया कि उसका पुत्र बाबुल कुमार पढ़ने जा रहा था, उसी दौरान उसी के भतीजे ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गया और वह घर वापस भाग कर आया. सूचना मिलते ही घरवालों ने जब घटना की शिकायत करने अपने भाई शंकर पासवान के यहां पहुंचे तो आरोपी तीन भाईओं ने मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.        


वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हैबतपुर निवासी लुखो साह के पुत्र संजय साह के साथ की है, जहां संजय जब चोरी की शिकायत करने पहुंचे तो अपने ही दो भाइयों ने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह शौच के लिए निकला था, तभी घर में रखे 20 हजार रुपये की चोरी कर ली गई. उसने कहा कि इस बात की शिकायत जब भाई से की तो दो भाई मिलकर उसपर टूट पड़े और तेज हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. 


फिलहाल दोनों घटना में संबंधित थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता