ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BEGUSARAI: युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर दोस्त ने मारी गोली!

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान समरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पर

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान समरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों ने दोस्त रोशन कुमार यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है..


 बता दें कि बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बहियार की है। 


मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल समस्तीपुर वार्ड- 2 के रहने वाले बटोरहण महतो का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र समरजीत कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता बटोरहन महतो ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले रोशन कुमार यादव समरजीत को  घर से बुलाकर ले गया। 


युवक को  बहियार में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है की गोली मारकर हत्या करने के बाद घर पर समरजीत को छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने यह भी बताया है कि समरजीत कुमार का जिगरी दोस्त है। हालांकि परिजनों के द्वारा दोस्त रोशन कुमार यादव पर ही हत्या का आरोप लग रहा है।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी है। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता