ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

First Bihar की खबर का बड़ा असर: बेगूसराय के 'पापी' दारोगा पर गिरी गाज, SP ने ले किया बड़ा एक्शन; युवक से जबरन किया था अननेचुरल सेक्स

Bihar Crime News: फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। बेगूसराय में एक दारोगा द्वारा युवक के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। फर्स्ट

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। बेगूसराय में एक दारोगा द्वारा युवक के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। फर्स्ट बिहार पर खबर चलने के बाद एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, नावाकोठी थाने के एडिशनल एसएचओ अरविंद शुक्ला पर एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि केस में मदद करने के बहाने एडिशनल एसएचओ अरविंद शुक्ला ने रविवार की रात युवक को अपने किराए के कमरे पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद जबरन अननेचुरल सेक्स किया।


पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन कर अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग थाने पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी डीएसपी मौके पर पहुंचे और आरोपी दारोगा को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात बेगूसराय एसपी मनीष भी थाने पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की थी। फिलहाल पीड़ित को पुलिस की कस्टडी में रखा गया है।


बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस केस में आरोपी दारोगा ने पीड़ित के पिता को छुड़ाने का झांसा दिया था और मदद करने की बात कही थी। रविवार की रात फोन कर आरोपी दारोगा ने पीड़ित युवक को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया।


मीडिया में खबर आने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा अरविंद शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है और केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल आरोपी दारोगा से पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता