ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में सनकी बेटे ने पिता को मारी गोली, शराब बेचने से मना करना पड़ा भारी

Bihar Crime News: बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने शराब बेचने से मना करने पर अपने पिता को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। आरोपी बेटा फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पताही गांव वार्ड 2 की है। 


घायल शख्स की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें उनके बेटे दीपक कुमार ने गोली मारी है। परिजनों ने संतोष कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।


घायल संतोष कुमार यादव के अनुसार, उनका बेटा दीपक कुमार अवैध तरीके से शराब का धंधा करता था और उनके नाम की मोटरसाइकिल का उपयोग करता था। जब संतोष कुमार ने इसका विरोध किया, तो दीपक कुमार ने उन पर गोली चला दी। 


गोली लगने के बाद संतोष कुमार बेहोश हो गए और दीपक कुमार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। छौड़ाही थाना प्रभारी कंचन कुमार दास ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई है। 


पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता