ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: दूध लाने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मां को फोन पर कहा- “मम्मी मुझे गोली लगी है”

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में दूध लाने निकले एक युवक को बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक ने मां के कॉल पर कहा- "मुझे गोली मार दी गई है।" पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना मंगलवार को जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिखमचक पंचायत की है। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लें गए। 


जानकारी के मुताबिक, युवक का इलाज बेगूसराय के नीजी अस्पताल में चल रही है। घायल युवक की पहचान पहचान बछवारा थाना अंतर्गत भिखमचक पंचायत के वार्ड,- 2 के रहने वाले  मनोज राय का बेटा सौरभ कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है। 


पुछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सौरभ मंगलवार को दूध लाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद जब उसकी मां ने फोन कर घर खाने के लिए बुलाया तो सौरभ ने कहा कि “मुझे गोली मार दी गई है।” यह सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


घायल युवक के बाबा पलटन राय ने बताया कि किस वजह से और किसने गोली मारी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है? इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की तहकिकात शुरु की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, घटना आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक विवाद की वास्तविक वजह और गोली मारने वाले का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं से जाच में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता