ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

वारंटी को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े परिजन, लाठी-डंडों से किया हमला, 3 बेटों के साथ बाप और बहू गिरफ्तार

बेगूसराय के सकरौली गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पिता, तीन पुत्र और बहू समेत पांच आरोपियों...

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। सकरौली गांव में पुलिस ने एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम वारंटी को सरकारी वाहन में बैठाकर ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे और बांस लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।


अचानक हुए हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। उपद्रवियों ने सरकारी पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता, उनके तीन पुत्र और एक बहू समेत पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


वारंट के आधार पर रोहित को पकड़ने पहुंची थी पुलिस

मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार के अनुसार, सकरौली गांव निवासी रोहित महतो के खिलाफ न्यायालय से वारंट एवं इश्तेहार निर्गत था। वह खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। इसी सूचना के आधार पर चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस की टीम 13 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसकी गिरफ्तारी के लिए सकरौली गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित कुमार उर्फ बुच्ची को उसके घर से पकड़ लिया और सरकारी वाहन में बैठा लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके परिजन और कुछ स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। 


लाठी-डंडे लेकर पुलिस वाहन को घेरा

पुलिस के अनुसार, देखते ही देखते दर्जनों लोग हाथों में लाठी, डंडा और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने पहुंच गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और गिरफ्तार वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।


घटना से जुड़े वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें रात के अंधेरे में पुलिस वाहन और उसके आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में लाठी-डंडे नजर आ रहे हैं और पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।


पिता, तीन पुत्र और बहू गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार उर्फ बुच्ची, अमरजीत कुमार, रंजीत कुमार, लक्ष्मी महतो और ललिता देवी शामिल हैं। बताया गया है कि लक्ष्मी महतो पिता हैं, जबकि रोहित कुमार, अमरजीत कुमार और रंजीत कुमार उनके पुत्र हैं। ललिता देवी रंजीत कुमार की पत्नी यानी बहू हैं। इस तरह पुलिस कार्रवाई में एक ही परिवार के पिता, तीन पुत्र और बहू को गिरफ्तार किया गया है।


थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना को लेकर चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष  ज्योति कुमार वासु के स्वलिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पांच नामजद आरोपियों के अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घायल पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चेरियाबरियारपुर में कराया गया है। घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है।


अन्य हमलावरों की तलाश तेज

पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और गिरफ्तार वारंटी को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम पर हमला करने के बाद अब सकरौली गांव में कार्रवाई तेज हो गई है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता