ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

ट्रैक्टर पलटने से बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण गयी जान

BEGUSARAI: बेगूसराय के भगवानपुर स्थित बनवारीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरलोडेड ट्रैक्टर में दबकर एक मासूम की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोड

ट्रैक्टर पलटने से बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण गयी जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के भगवानपुर स्थित बनवारीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरलोडेड ट्रैक्टर में दबकर एक मासूम की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क राजेंद्र चौक को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित हो गया। 


बेगूसराय के बनवारीपुर में जर्जर सड़क के कारण एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया और उसका ट्रॉली अचानक पलट गयी। तभी घटनास्थल से गुजर रहा एक मासूम इसकी चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


 घर का इकलौता चिराग 5 वर्षीय आर्यन सोमवार को अपने ननिहाल आया हुआ था। अपने नाना गोपाल शर्मा के घर सोमवार को वह अपना पांचवां जन्मदिन मनाने आया हुआ था। बीती रात उसका जन्मदिन भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया था। लेकिन किसे पता था कि मां-बाप का इकलौता लाल आर्यन का यह अंतिम जन्मदिन मनाया जा रहा है। 


मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने ननिहाल से पड़ोस के घर में जा रहा था। तभी उसी दौरान घर के सामने बनवारीपुर अतरुआ पथ से गुजर रहे एलिवेस्टर ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। तभी आर्यन के घरवाले उसकी खोजबीन करने लगे उसके चारों ओर लोगों ने खोजा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तभी लोगों को इस बात की  आशंका हुई की कही ट्रैक्टर के नीचे तो वह नहीं हैं। लोगों की यह आशंका सही साबित हुई।


 लोग ट्रैक्टर पर लदे एलिवेस्टर को हटाने में जुट गये तभी बच्चे का बाल दिखाई दिया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को इस बात की जानकारी जैसे ही लगी वह मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर लदा एलिवेस्टर भी बनवारीपुर गांव का ही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास राजेंद्र चौक को बांस बल्ली से घेर कर जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित हो गया। इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।


 जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। लोगों का कहना था कि सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये है। गड्ढे में जलजमाव होने से यह पता नहीं चल पाता है कि गड्ढे कहां-कहां है जिसके कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है जिसकी सुध तक नहीं ली जाती। लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही बताया। आक्रोशित लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता