ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

पंचायत का फैसला मानने को तैयार नहीं था दामाद, ससुर को जहर देकर मार डाला

BEGUSARAI: एक कलयुगी दामाद की करतूत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल दामाद पर ससुर को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सांख नवटोलिया की है

पंचायत का फैसला मानने को तैयार नहीं था दामाद, ससुर को जहर देकर मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: एक कलयुगी दामाद की करतूत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल दामाद पर ससुर को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सांख नवटोलिया की है। मृतक की पहचान कारी महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

पंचायत का फैसला मानने को तैयार नहीं था दामाद, ससुर को जहर देकर मार डाला

मृतक के परिजनों का आरोप है कि 2019 में कारी महतों ने अपनी बेटी की शादी समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र निवासी सरोज महतो के साथ बड़े ही धूमधाम से हिन्दू रिती रिवाज के साथ की थी। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही लड़की के ससुरालवालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। जब ससुरालवालों ने लड़की को अपने साथ ले जाने से इनकार किया तब परिजनों की शिकायत पर पंचायत बिठाई गयी। पंचायत ने यह फैसला लिया कि यदि लड़की को ससुरालवाले अपने साथ रखना नहीं चाहते है तो दहेज में दिए गये सामान और 3 लाख कैश लड़की वालों को वापस कर दिया जाए। 

पंचायत का फैसला मानने को तैयार नहीं था दामाद, ससुर को जहर देकर मार डाला

पंचायत के फैसले के बाद लड़का पैसे देने के बहाने 5 साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा और ससुर को अपने साथ बाजार ले गया। जिसके बाद मृत हालत में ससुर को घर के बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि दामाद ने ही जहर देकर ससुर की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता