ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: थाना में कुख्यात बदमाश की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां हत्या मामले के सजायाफ्ता कुख्यात बदमाश की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और समर्थकों ने बखरी

बिहार: थाना में कुख्यात बदमाश की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां हत्या मामले के सजायाफ्ता कुख्यात बदमाश की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और समर्थकों ने बखरी थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पिटाई में मौत का आरोप लगाया है हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। घटना बखरी थाना की है। 


बताया जा रहा है कि घाघरा पंचायत के बदिया गांव निवासी कुख्यात अपराधी हीरागज यादव को बखरी पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए बखरी थाना लेकर आई थी। हीरागज यादव को थाना परिसर में बने चबूतरे पर बैठाया गया था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकर वह नहीं उठा। इसके बाद आनन-फानन में पुलस उसे बखरी पीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने बताया कि एक बीघा जमीन को लेकर सहनी परिवार से विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम को जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में मृतक की तरफ से ही फायरिंग की गई थी। वहीं पूरे मामले पर एसपी योगेन्द्र ने बताया कि बखरी पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी, जहां वह बेहोश हो गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक हीरागज हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता था और बीते मार्च के महीने में ही जेल से बाहर आया था। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता