ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय के मटिहानी के सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस टीम ने 3 लाख के इनामी कुख्यात अप

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा; कई मामलों में थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय के मटिहानी के सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस टीम ने 3 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा कुख्यात के ऊपर तीन लाख के इनाम की घोषणा कर रखा है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मटिहानी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि मटिहानी के हाजीपुर टोला निवासी श्याम ठाकुर का बेटा कुख्यात शशि ठाकुर मटिहानी एवं रतनपुर थाना के आसपास के इलाके में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 3 लाख के इनामी अपराधी शशि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शशि ठाकुर पर हत्या, लूट एवं डकैती के सात मामले दर्ज हैं। 


लंबे समय से पुलिस कुख्यात को तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस मुख्यालय ने दो दिन पहले ही शशि ठाकुर के ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार इनपुट जुटाने में लगी हुई थी। इनपुट मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कुख्यात के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता