ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: बकरी चराने गई महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकरी चराने गई एक विधवा महिला का शव बालान नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है क

बिहार: बकरी चराने गई महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकरी चराने गई एक विधवा महिला का शव बालान नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला के साथ रेप करने के बाद हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बलान नदी के किनारे मुसहरी घाट की है।


मृतक महिला बछवाड़ा थाना इलाके की निवासी बताई जा रही है। परिजनों ने मृतिका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। महिला के साथ लूटपाट और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शनिवार को भी करीब 11 बजे विधवा महिला बकरी चराने की बात कह घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी।


महिला के नहीं लौटने पर परिजनों को शंका हुई। इसके बाद परिवार के लोग संभावित जगह पर उसे तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजन और ग्रामीण जब बलान नदी किनारे पहुंचे महिला को मृत हालत में पाया। मृतिका के शरीर पर स्थित गहने गायब पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि घटना स्थल पर देखे गए युवक पर इसके पहले भी इस तरह के संगीन आरोप लगे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कही है। पुलिस ने मृतक महिला के शव के पास से किसी युवक का शर्ट भी बरामद किया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता