ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर लूट, अपराधियों ने बेटे को मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है और अपराधियों के सामने पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से फ़ैल साबित होती जा रही है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने स

बिहार : रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर लूट, अपराधियों ने बेटे को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है और अपराधियों के सामने पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से फ़ैल साबित होती जा रही है. इसी कड़ी में  बेखौफ अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर पर अपना निशाना साधा और लूटपाट के उद्देश्य से पहुंचे अपराधियों ने उनके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित राजेंद्र नगर गाछी टोला की है. घायल युवक की पहचान सेवानिवृत्त प्रोफेसर शैलेश कुमार सिन्हा के लगभग 37 वर्षीय बेटे मिसाल सिन्हा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग अपने घर में आराम से सो रहे थे और महिलाएं तीज पर्व को लेकर पूजा अर्चना में लीन थी. इसी दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर घर का ताला तोड़कर जैसे ही घुसे, वैसे ही उन्होंने प्रोफेसर के बेटे को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.


आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. इस सम्बंध में पीड़ित प्रोफेसर ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहकर नौकरी करता है, हाल ही में वह बेगूसराय अपने घर आया था. फिलहाल अपराधियों ने कितनी रकम की लूटपाट की है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता