ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

बेगूसराय में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटकी मिली डेड बॉडी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर 17 वर्षीय लड़की ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

बेगूसराय में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटकी मिली डेड बॉडी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर 17 वर्षीय लड़की ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव वार्ड नंबर 3 की है. मृतका की पहचान उलाव वार्ड नंबर 3 के रहने वाले मोहम्मद अब्बास का 17 वर्षीय पुत्री रशीदा खातून के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रशीदा खातून किसी बात से नाराज हो गई और इसी आवेश में आकर घर में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 


वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंगल थाने के पुलिस को दी. मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


मिली जानकारी के अनुसार, 7 महीने पहले गांव के ही रहने वाले राकेश कुमार के साथ प्रेम विवाह कर घर से भाग गई थी. परिजनों के द्वारा राकेश कुमार के ऊपर बहला-फुसलाकर भगाने के सिंघौल थाने में मामला दर्ज कराया था. सिंघौल थाने की पुलिस ने किसी तरह दोनों को बरामदगी कर ली और न्यायालय में पेश किया था. न्यायालय के सामने लड़की ने अपना लड़के के पक्ष में बयान दिया था, लेकिन लड़की के नाबालिक होने के कारण लड़के को जेल भेज दिया गया और लड़की को भी अल्पावास गृह भेज दिया गया. 


वहीं, गांव में पंचायत होने के बाद दोनों तरफ से कोर्ट में मामला रफा-दफा हुआ. रफा-दफा होने के बाद 3 महीने पहले लड़की अल्पावास गृह से घर आई थी. परिजनों ने बताया कि दिन में लड़के के मां और दादी घर पर लड़की से मिलने आई थी. दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. उसके जाने के बाद जाने के लड़की ने ऐसा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता