ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: चोरी के आरोप में युवक को जानवरों की तरह पीटा, ऐन वक्त पर पुलिस ने बचाई जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीड़ ने एक बार फिर से कानून को अपने हाथ में लिया है। गुस्साए लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा।

बिहार: चोरी के आरोप में युवक को जानवरों की तरह पीटा, ऐन वक्त पर पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीड़ ने एक बार फिर से कानून को अपने हाथ में लिया है। गुस्साए लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा लिया और उसे अपने साथ ले गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के पास की है। 


बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता रंजीत साह ने काली स्थान चौक पर अपनी साइकिल खड़ी की थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और साइकिल उठाकर ले जाने लगे। चोर जब साइकिल लेकर सड़क पर पंहुचे तो रंजीत साह की उनपर नजर पड़ गई। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा लोगों के हत्थे चढ़ गया।


गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी और पीट पीटकर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगूल से युवक बचाया हालांकि भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के सामने भी लोग चोर की पिटाई करते रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बचाकर अपने साथ ले गई।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता