ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बेगूसराय में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बखरी प्रखंड के निजी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात परिहार ओपी के

बेगूसराय में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बखरी प्रखंड के निजी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात परिहार ओपी के सांखो गांव की है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पत्रकार सुभाष कुमार गांव में ही भोज खाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पास के ही तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 


परिजनों ने बताया कि पत्रकार सुभाष कुमार पंचायत चुनाव में अपने एक नजदीकी दोस्त की पत्नी को वार्ड सदस्य चुनाव में जीत हासिल कराने में मदद की थी।  इसी को लेकर एक विवाद था। इसके साथ ही पत्रकार बखरी इलाके में लगातार बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ खबरें चलाता था, इसको लेकर भी हत्या के तार जोड़ सकते हैं। 


फिलहाल पुलिस परिजनों के बताए तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुभाष कुमार अपने गांव में एक भोज खाने गए थे और जैसे ही वह भोज खाकर वापस अपने घर के लिए निकले, वहां पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनके सर में गोली मार दी। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से पत्रकारों में काफी आक्रोश है। जिले में पहली बार किसी पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स