ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बेगूसराय में महिला की निर्मम हत्या, शव को बदमाशों ने सरसों के खेत में फेंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत के सोहेलपुर बहियार की है। जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। मह

बेगूसराय में महिला की निर्मम हत्या, शव को बदमाशों ने सरसों के खेत में फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत के सोहेलपुर बहियार की है। जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। महिला की हत्या कर लाश को सरसो के खेत में फेंक दिया गया। 


बहियार के एक सरसों खेत में 35 वर्षीय महिला की लावारिस अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत के कस्बा निवासी स्वर्गीय दिलीप तांती के 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है।


गुरुवार की दोपहर खेत में काम करने जा रहे मजदूरों की नजर शव पर गयी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलिया पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे  पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका रोजाना की तरह एक निजी स्कूल में खाना बनाकर घर लौट रही थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सरसो खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता