ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बेगूसराय में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर नए साल में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय में आये दिन हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात सामने आ रही हैं. एक बार फिर से अपराधियों न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर नए साल में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय में आये दिन हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात सामने आ रही हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक दुकानदार को गोली मारकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


लूटपाट के लिए मारी गोली
वारदात बेगुसराई जिले के मंसूरचक थाना इलाके की है. जहां जहां एक बार फिर से अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक दुकानदार को गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट की नियत से अपराधियों ने दुकानदार को अपना निशाना बनाया. घायल दुकानदार की पहचान मंसूरचक थाना इलाके के मादा गांव के रहने वाले सुबोध सिंह के बेटे दीपक सिंह के रूप में की गई है. दीपक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


तफ्तीश में जुटी पुलिस
जख्मी दीपक सिंह दलसिंहसराय में इलेक्ट्रिक धर्म कांटा दुकान चलाता है. गुरूवार की देर शाम वह दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मंसूरचक थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक लूटपाट के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता