ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बेगूसराय में दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है. इस भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्

बेगूसराय में दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है. इस भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना में जख्मी चारों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 


घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां खम्हार - मोहनपुर के बीच स्थित एसएच 55 पर यह हादसा हुआ है. सड़क हादसों के शिकार हुए लोगों में सहायक थाना मझौल क्षेत्र के सीवरी निवासी संजय ईश्वर का पुत्र सुमन कुमार, सीताराम साह का पुत्र कृष्णा कुमार, मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शंकर तांती का पुत्र नीरज कुमार और सज्जन पोद्दार का पुत्र पंकज कुमार पोद्दार शामिल होने की बात बताई जा रही है. 


परिजनों ने बताया कि मोहनपुर निवासी दोनों घायल तगादा करके रजौड़ा से अपने घर वापस हो रहा था. वहीं घायल शिवरी निवासी अपने गांव से सिमरिया रिश्तेदार  के यहां जा रहा था. तभी रास्ते में सभी हादसे का शिकार हो गए. घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की खचाखच भीड़ उमड़ पड़ी. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता