ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बेगूसराय में दिनदहाड़े 8 लाख 41 हजार की लूट, डीएम ऑफिस के बाहर अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को बनाया निशाना

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने लूट की दो बड़ी वारदात को अंज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने लूट की दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े 8 लाख 41 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए. डीएम ऑफिस के बाहर अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को अपना निशाना बनाते हुए तीन लाख 66 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


महिला टीचर से चार लाख 75 हज़ार की लूट
पहली वारदात जिले के रतनपुर थाना इलाके की है. जहां शहर के जी डी कॉलेज के पास अपराधियों ने एक महिला टीचर को अपना निशाना बनाया. कॉलेज के बाहर अपराधी शिक्षिका से चार लाख 75 हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक महिला बैंक से पैसा निकाल कर अपने बेटे के लिए एक दुकान पर किताब खरीदने जा रही थी. तभी अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 


पीड़िता चेरिया बरियारपुर थाना इलाके के राजेस्वरी प्लस 2 विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी है. शिक्षिका के मुताबिक वो जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए पैसा निकाली थी. पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. रतनपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



डीएम ऑफिस के बाहर तीन लाख 66 हजार की लूट
दूसरी बड़ी वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां हड़ताली चौक स्थित डीएम कार्यालय के बाहर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी डीएम कार्यालय के पास लगी बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर तीन लाख 66 हजार रुपये लूट लिए. मिली जानकारी के मुताबिक नावकोठी प्रखंड प्रमुख की गाड़ी में रुपये रखे गए थे. जिसे अपराधी लेकर फरार हो गए. प्रखंड प्रमुख के पति मुन्ना कुमार ने बताया कि वह पंचायत सचिव नंद कुमार के साथ शहर आए थे. पंजाब नेशनल बैंक के मेन ब्रांच से प्रखंड की चहारदीवारी निर्माण के लिए रुपये निकाला था. बैग में रुपये रखकर जिला पंचायत पदाधिकारी से मिलने के लिए गए थे. इसी दौरान लुटेरों ने बोलेरो का शीशा तोड़ने के बाद रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. 




टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता