ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बेगूसराय की निर्भया की PMCH में मौत, मुख्य आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

BEGUSARAI: जिन्दगी और मौत के बीच जूझती बेगूसराय की निर्भया ने आखिरकार आज 8वें दिन इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय में शोक की लहर देख

बेगूसराय की निर्भया की PMCH में मौत, मुख्य आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: जिन्दगी और मौत के बीच जूझती बेगूसराय की निर्भया ने आखिरकार आज 8वें दिन इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय में शोक की लहर देखी जा रही है। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। 


क्या हैं पूरा मामला 

दरअसल मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र का है। जहां 31 दिसंबर के दिन बीच चौराहे पर तीन मनचलों ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने चाकू से इस कदर हमला किया की वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल छात्रा सड़क पर तड़पती रही तभी उसे छोड़ मनचले मौके से फरार हो गये। खून से लथपथ छात्रा बीच सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी तभी एक राहगीर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 


जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की की स्थिति को देखकर सभी हैरान रह गये। पीड़िता को कराहता देख परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी ले गये। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी जिसके बाद पीड़िता को पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया जहां आज घटना के 8वें दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नववर्ष पर गिफ्ट देने के बहाने मोहनपुर के एक लड़के ने छात्रा को घर से बुलाया था। छात्रा के गांव का युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। दूसरे लड़के के साथ बातचीत करते देखा तो उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से जब वह लड़का भाग गया तो छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से गोदकर हमला कर दिया। जिसके बाद खून से लथपथ छात्रा बीच सड़क पर मदद के लिए लोगों को बुलाती रही।


एक शख्स ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ पाने में