ब्रेकिंग
Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट

Begusarai News: चार दिन से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक की अपहरण कर हत्या करने

Begusarai News: चार दिन से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक की अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी इलाके की है।


मृतक की पहचान नवाब चौक के रहने वाले मोहम्मद अमन उर्फ साहिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिद बीते 23 सितंबर की शाम पांच बजे से लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके बाद परिजनों ने 24 सितंबर को नगर थाना में साहिद की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।


परिजनों ने बताया कि पुलिस से लगातार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा हुआ कि अपराधियों ने मोहम्मद साहिद को पहले अगवा किया और उसके बाद निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी स्थित खेत के बहियार में फेंक दिया। 


परिजनो का कहना है कि 22 सितंबर को टाइगर मोबाइल के द्वारा उससे मारपीट कर धमकी दिया था। टाइगर मोबाइल के जवानों ने धमकी दी थी कि अगर उसने 10 हजार रुपए नहीं दिए तो उसे उठवा लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा लगातार मोहम्मद साहिद को परेशान किया जाता था। फिर अगले दिन यानी 23 सितंबर की शाम से अमन उर्फ शाहिद गायब हो गया।


मोहम्मद साहिद ई-रिक्शा चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।  23 सितंबर को नवाब चौक से अचानक ई रिक्शा सहित वह लापता हो गया। उन्होंने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाया है कि अगर पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो आज साहिद की हत्या नहीं होती। फिलहाल युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता