ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

BEGUSARAI NEWS: भतीजे की शादी टूटने से चाचा हो गये नाराज, लड़की वाले के घर पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग

BEGUSARAI: भतीजे से शादी करने से मना किया तो चाचा ने लड़की के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा तिवारी टोल की है। <

BEGUSARAI NEWS: भतीजे की शादी टूटने से चाचा हो गये नाराज, लड़की वाले के घर पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: भतीजे से शादी करने से मना किया तो चाचा ने लड़की के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा तिवारी टोल की है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवरिया थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया गया कि शोकहारा तिवारी टोल के रहने वाले विक्की पांडेय के घर पर बदमाश जितेंद्र मिश्रा उर्फ कारू मिश्रा ने फायरिंग की। पुलिस ने घर के पास से 1 खोखा बरामद किया है। 


बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा गांव स्थित तिवारी टोल में एक बदमाश ने ताबड़तोड़  फायरिंग की। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। विक्की पांडेय की लड़की की शादी को लेकर गांव के ही जितेंद्र मिश्रा उर्फ कारू मिश्रा लड़की के घर पहुंचे और बोलने लगे कि मेरे भतीजे से शादी कीजिए। इसी बात को लेकर लड़की के घर पर ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा और कारू मिश्रा के द्वारा विक्की पांडेय के घर पर फायरिंग करने लगा। हालांकि इस फायरिंग में किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी तेघरा के नेतृत्व में फुलवरिया थाने के पुलिस टीम के द्वारा सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। वहीं फायरिंग करने वाले बदमाश जितेंद्र मिश्रा उर्फ कारू मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।