ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar crime: बेगूसराय में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Bihar crime: बेगूसराय के पनसल्ला गांव में मंदिर के पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बेगूसराय हत्या, पुजारी की हत्या, शंभू सिंह, मंदिर में हत्या, बिहार अपराध, पनसल्ला गांव, लाखो थाना, बेगूसराय न्यूज Begusarai murder, priest shot dead, temple killing, Shambhu Singh, Bihar crime, Pansal
पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar crime:  बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक वारदात हुई। गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पनसल्ला वार्ड-13 निवासी 56 वर्षीय शंभू सिंह के रूप में की गई है, जो लंबे समय से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे और वहीं परिसर में ही निवास करते थे।


पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब पुजारी मंदिर में सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।


लाखो थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस हत्या के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब मंदिर जैसे पवित्र स्थल सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बेगूसराय में ऐसी घटना हुई हो। 20 अप्रैल को भी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी कर रहे हैं।