ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

बेगूसराय में ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, हिंसक झड़प में 11 लोग घायल

BEGUSARAI : जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके में हुई एक हिंसक झड़प में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही विवाद को सुलझ

बेगूसराय में ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, हिंसक झड़प में 11 लोग घायल
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके में हुई एक हिंसक झड़प में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. बाद में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद बंधक बने पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया गया.


मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव का है. जहां रविवार को हुए एक हिंसक झड़प में 11 लोग जख्मी हो गए. जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच-छह दिन पहले दो समुदाय के बच्चे मुर्दा नाला में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच हुए झगड़ा में बात काफी आगे बढ़ गई और दोनों समुदाय के बड़े लोगों के बीच झड़प शुरू हो गया.


चार दिन से लगातार एक-दूसरे पक्ष के साथ मारपीट जारी था. इसी दौरान शनिवार की देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा.  जिसके बाद प्रथम पक्ष ने स्थानीय थाना को फोन कर इस संबंध में सूचना दी.  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा एक युवक को हिरासत में ले लिया.  मौके पर लोगों ने पुलिस के साथ झड़प कर ली और पुलिस को सामुदायिक भवन में बंदी बना लिया.  जिसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ डाले.


रविवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में हिंसक भिड़ंत हो गया और दोनों पक्ष के 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  घटना को नियंत्रण करने के लिए कई थाने की पुलिस के साथ डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र, एसडीओ उत्तम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से बंदी बनाए गए पुलिसकर्मी छुड़या. फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता