ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय में मर्डर, दबंगों ने एक महिला को मारी गोली

BEGUSARAI : जिले में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े संगीन घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. त

बेगूसराय में मर्डर, दबंगों ने एक महिला को मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : जिले में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े संगीन घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत के चाकी गांव का है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं एक युवक को गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए युवक को भर्ती कराया गया जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 


बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें एक महिला को गोली जा लगी. जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गणेशी रावत की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान रामनाथ के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विजय राय जबरन जमीन पर कब्जा करने के लिए गया. इसकी सूचना जब गणेशी रावत और रामनाथ रावत को मिली तो इसका विरोध करने के लिए उस जगह पहुंच गए. पहले दोनों में काफी देर तक नोकझोंक हुई, उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. 


उसी दौरान विजय राय के समर्थक के द्वारा ताबड़तोड़ गोली चला दी गई. जिससे गणेशी रावत की पत्नी और रामनाथ के पुत्र को गोली लग गई. गोली लगने से घटनास्थल पर ही गणेशी रावत की पत्नी की मौत हो गई. वहीं रामनाथ रावत का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से 5 कट्ठा जमीन को लेकर गणेशी और विजय राय के बीच विवाद चला आ रहा था. आज भी विजय राय के द्वारा उस जमीन पर कब्जा करने के लिए गया, जिसका विरोध गणेशी रावत और रामनाथ रावत के द्वारा इसका विरोध किया गया. जिसके बाद इस तरह की घटना को विजय राय के द्वारा अंजाम दिया गया. 


फिलहाल मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटनास्थल पर कई थाने के पुलिस अभी भी कैंप कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता