ब्रेकिंग
बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार

बेगूसराय में महिला का मर्डर, घर वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर हैवान पति पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र की बताई जा

बेगूसराय में महिला का मर्डर, घर वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर हैवान पति पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका की पहचान वार्ड संख्या 2 सिंघौल निवासी मो. कुर्बान की 26 वर्षीय पत्नी रबीना खातून के रूप में की गई है. 


मृतका की मां सहाना खातून ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनका दामाद अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था. इस वजह से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी. गुरुवार की रात उसने फिर मारपीट नहीं करने की बात कही थी और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. और आज सुबह उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर मिली है.


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता