ब्रेकिंग
बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद नहीं थम रहा जमीन का विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

BEGUSARAI: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद के मामले को रोकने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर कड़े नियम बनाये है। बिना जमाबंदी रसीद के किसी भी

सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद नहीं थम रहा जमीन का विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद के मामले को रोकने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर कड़े नियम बनाये है। बिना जमाबंदी रसीद के किसी भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। सरकार के कड़े नियम बनाये जाने के बाद भी भूमि विवाद का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। 


सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव की है। जहां मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान हाथों में चाकू एवं लाठियां लेकर एक दूसरे को मारने पर उतारू नजर आ रहे हैं। 


घायलों में मोहम्मद एलाही का पुत्र मोहम्मद अजीमुल, मोहम्मद शमशूल के पुत्र मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद अजीजुल के पुत्र मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद रज्जाक के पुत्र मोहम्मद नईम एवं मोहम्मद मुस्तकी तथा मोहम्मद मंजूर की पत्नी सलमा खातून शामिल हैं। इलाज़ कराने पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी जमीन पर जबरन दावा करता है जबकि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आ चुका है।


 बुधवार को जब वह अपने जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने गया तो करीब दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोगों को घायल हो गये। इससे पहले भी   मारपीट की गई थी और आज भी हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया वही सभी घायल को बछवाड़ा थाने की पुलिस ने इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता