ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बेगूसराय में दो पक्ष आपस में भिड़े, जमीन के चक्कर में दो सगे भाईयों को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ पहले लाठी-डंडे से मारपीट की फिर अंधाधूंध फायरिंग कर दी। गोली ल

बेगूसराय में दो पक्ष आपस में भिड़े, जमीन के चक्कर में दो सगे भाईयों को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ पहले लाठी-डंडे से मारपीट की फिर अंधाधूंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के जगदीशपुर दियारा के वार्ड नंबर 4 की है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन ठाकुर, बमबम यादव और नीतीश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद में समझौते के बाद अर्जुन ठाकुर के पक्ष में फैसला आया था। जिसके बाद अर्जुन ठाकुर अपनी जमीन पर कुछ काम करवा रहे थे। तभी बमबम यादव यादव और नीतीश यादव अपने दो दर्जन लोगों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। 


जिसके बाद फायरिंग भी की गयी। फायरिंग की इस घटना में अर्जुन ठाकुर और उनके भाई राजकुमार उर्फ गरीब ठाकुर को गोली लग गयी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची बलिया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बलिया के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर किया गया है. 


जानकारी के अनुसार मकान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर एक पक्ष के ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गोली लगने से घायल होने वालों में से खेलाड़ी ठाकुर के 2 बेटे अर्जुन ठाकुर और राजकुमार ठाकुर उर्फ गरीब दास शामिल है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता