ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बेगूसराय में आपसी विवाद में दो लोगों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में मामूली विवाद में दो पक्षों आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर आ गए और फिर एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दूसरे पक्ष के दो लो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में मामूली विवाद में दो पक्षों आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर आ गए और फिर एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोगों को  गोली लग गई. 

मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव की है. गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है.  घायल युवक की पहचान विकास साह और उमा यादव के रूप में की गई है. 

बताया जाता है कि बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते  बात इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने गोली चलाना शुरु कर दिया. जिसमें दो लोगों को गोली लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की  पुलिस  मौके पर  पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. साहेबपुर  कमाल थाना अध्यक्ष का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट इतना बढ़ गया एक पक्ष वालों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की गोली लगी है फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता