ब्रेकिंग
गया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानागया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवाना

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव की है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतक  की पहचान  रामचरित्र सिंह का पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि भूषण सिंह अपने घर के आगे टहल रहा था. उसी दौरान हथियार से लैस दो अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की. जब भूषण सिंह ने मारपीट को विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. 


गोली लगते ही घायल जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. गोली मारने के बाद भाग रहे दो अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर एक कमरे में बंद कर दिया.


घटना की सूचना थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच मौके से अपराधी को हिरासत में ले लिया. वहीं दूसरा अपराधी हथियार के साथ मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता