ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?

खौफनाक: बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने NH पर 6 जगहों पर बेवजह की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों को गोली मारी, एक की मौत

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण सामने आ रहा है. बेगूसराय में अपराधियों के एक ही गिरोह ने नेशनल हाइवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फ

खौफनाक: बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने NH पर 6 जगहों पर बेवजह की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों को गोली मारी, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण सामने आ रहा है. बेगूसराय में अपराधियों के एक ही गिरोह ने नेशनल हाइवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों की गोली से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं 10 लोगों को गोली लगी है. बेगूसराय के एसपी कह रहे हैं कि पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गयी है और अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. हैरानी की बात ये है कि अपराधियों ने बेमकसद सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां बरसायी हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को शिकार बनाया है जिनका कोई आपराधिक इतिहास या संलिप्तता नहीं है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने नेशनल हाइवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाइवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे. वे नेशनल हाइवे पर निकले और अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे।


अपराधियों ने सबसे एन एच 28 पर तेघरा अनुमंडल क्षेत्र में जमकर फायरिंग की. बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक जगहों पर गोलियां चलायीं. वहीं, एन एच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की गयी. एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहा डीह में चलायी गयी गोलियों के शिकार बने चंदन कुमार नामक युवक की मौत होने की खबर है. वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है. विशाल का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अपराधियों ने चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली की दुकान पर जमकर फायरिंग की. अपराधियों ने मछली बेचने वाले के साथ साथ दो मछली खरीददारों को भी गोली मार दिया है. अपराधियों की गोली से अब तक कुल 10 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।


वहीं बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विट किया है कि बेगूसराय के अलग-अलग जगहों पर 12 लोगों को गोली मारी गयी है. जिला प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है। 


एसपी ने कहा-नाकेबंदी की है

उधर, बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने ये तो नहीं बताया है कि कुल कितने लोगों को गोली मारी गयी है लेकिन घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।


सभी घायलों और मृतक की पहचान कर ली गयी है। घायलों में 1. विशाल सोलंकी, 2. रंजीत कुमार, 3. प्रशांत कुमार रजक, 4.नीतीश कुमार, 5.अमरजीत कुमार, 6. गौतम कुमार, 7. भरत यादव, 8. नीतीश कुमार, 9. जीतू पासवान शामिल है। जबकि मृतक की पहचान  गोपाल सिंह के 30 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रुप में हुई है जो सोकहरा का रहने वाला था। बेगूसराय एसपी ने 10 लोगों को गोली लगने और एक की मौत की पुष्टि की है।