ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

थाने के पास अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार में कोरोना काल के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारद

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना काल के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात  को अंजाम दिया है. देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना इलाके की है. जहां गढ़हरा थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक बाजार रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी.


इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गढ़हरा थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घायल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उनकी अरेस्टिंग के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता