ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

बिहार की डंडामार पुलिस: बीच सड़क पर फोड़ दी युवक की आंख

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में अंखफोड़वा कांड दोहराया गया है। बिहार की डंडामार पुलिस की वजह से एक युवक को अपनी आंख गवानी पड़ गयी। बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस करतूत सा

बिहार की डंडामार पुलिस: बीच सड़क पर फोड़ दी युवक की आंख
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में अंखफोड़वा कांड दोहराया गया है। बिहार की डंडामार पुलिस की वजह से एक युवक को अपनी आंख गवानी पड़ गयी। बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस करतूत सामने आई है जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक की आंख को फोड़ डाला।


घटना छौहराही थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के समीप राजोपुर कॉलेज के पास की है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर मामा भांजा छौहराही की ओर जा रहे थे तभी वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने डंडे से आंख फोड़ डाली। पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया कि जब तक गाड़ी रोक पाता तब तक पुलिस ने लाठी आंख में चला दिया। 


जिसके कारण आंख फूट गया। युवक को अब एक आंख से दिखाई कम दे रहा है। इधर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वही बेगूसराय एसपी से भी दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। 


पीड़ित की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुरा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित प्रदीप कुमार के भांजे दीपक कुमार ने बताया कि वह छौराही में एक चिमनी पर रहकर मजदूरी करता है और वह आज अपने मामा के साथ बाइक से हरकपूरा जा रहा था। तभी पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस के जवानों ने डंडे से उसकी आंख फोड़ डाली। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता