ब्रेकिंग
Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश

बेगूसराय में 2 की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया- जहरीली शराब पीने से गई जान

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है।

बेगूसराय में 2 की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया- जहरीली शराब पीने से गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का बयान सामने आ गया है। परिजनों के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। मृतक की पहचान उलाव गांव निवासी बमबम और छोटू के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी योगेन्द्र कुमार पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा के दिन बेगूसराय में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक बमबम की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आज उनकी मौत हो गयी।