ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Bihar Crime News: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में ज़मीन विवाद को लेकर दबंगई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक भगवती स्थान के पास का है, जहां ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल पवन कुमार ने बताया कि कुछ दबंग उनकी ज़मीन पर ज़बरदस्ती कब्जा करना चाह रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग खुलेआम हमला करते दिखाई दे रहे हैं।


घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की घटनाओं में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर सख्त कार्रवाई करे, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता