ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बेगूसराय गोलीकांड : पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

BEGUSARAI : बेगूसराय गोलीकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लि

बेगूसराय गोलीकांड : पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय गोलीकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये वहीं बदमाश हैं जिन्होंने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। गोलीकांड में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।


बता दें कि बीते 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया था। फायरिंग की इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने से चंदन नामक एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस की चार टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थीं।


बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के जांच के बाद बेगूसराय पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी किया था। चारों संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोलीकांड के दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।