ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बेगूसराय गोलीकांड : अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, 20 घंटे बीत जाने के बाद भी हाथ खाली

BEGUSARAI : बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। वारदात के 20 घंटे बीच जाने के बाद भी गिरफ्तारी तो दूर पुलिस अपराधियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। उध

बेगूसराय गोलीकांड : अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, 20 घंटे बीत जाने के बाद भी हाथ खाली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। वारदात के 20 घंटे बीच जाने के बाद भी गिरफ्तारी तो दूर पुलिस अपराधियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। उधर, इस गोलीकांड के खिलाफ विपक्ष ने आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं और सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। सरकार और पुलिस की हो रही कीरकीरी के बाद मुख्यालय से लेकर जिले के पुलिस अधिकारी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।


बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की चारों टीमें कल से ही आसपास के जिलों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम तस्वीरें हाथ लगी हैं। हाल के दिनों में जितने भी लोग जेल से छूटे हैं उनकी पहचान का निर्देश दिया गया है। जिन लोगों की गतिविधि संदिग्ध नजर आ रही है उनके घरों पर छापेमारी की जा रही है। 


एसपी ने बताया कि पेट्रोलिंग गाड़ियों की जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से जांच कराने पर पुलिस पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इलाके की सात गश्ती दल की गाड़ियों के मूवमेंट में कमी पाने के बाद सभी सात गश्ती दल के प्रभारियों को सस्पेंड किया गया है और उनपर विभागीय कार्यवाही चलाने की अनसंशा की गई है। पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। मामले में पांच लोगों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। 


एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों के मुताबिक दो बाइक पर चार अपराधकर्मी सवार पाए गए हैं। आसपास से सभी थानों को उनकी जानकारी शेयर की गई है। सभी थानों की पुलिस अपराधियों के खोजबीन में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस को जितने भी इनपुट मिल रहे हैं उसपर जांच की जा रही है।