ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश, बाप-बेटा समेत तीन लोगों को मारी थी गोली

Bihar Crime News: बिहार की बेगूसराय पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश शिवदत्त राय को अरेस्ट किया है. बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने शिवदत्त को नोएडा से अरेस्ट किया है.

crime news
50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय और एसटीएफ की टीम ने शातिर अपराधी शिवदत्त राय को ग्रेटर नोएडा से अरेस्ट किया है। शिवदत्त तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का रहने वाला है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि शिवदत्त राय के खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस और एसटीएफ की टीम उसके पीछे लंबे समय से लगी थी लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार यूपी के गौतमबुद्ध नगर से पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।


शिवदत्त ने साल 2022 के सितंबर महीने में अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही सुबोध राय के घर के घर में घुसकर लूटपाट की थी और ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की थी। विरोध करने पर अपराधियों ने सुबोध राय के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं सुबोध राय और उनके एक अन्य बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता